राम मंदिर आंदोलन विषय पर संगोष्ठी को संबोधित करेंगे न्यायमूर्ति शेखर यादव

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 16 Jan 2025 02:49 PM
राम मंदिर आंदोलन विषय पर संगोष्ठी को संबोधित करेंगे न्यायमूर्ति शेखर यादव
ऑडियो सुनें

महाकुंभ नगर: मेला क्षेत्र के सेक्टर छह में स्थित नेत्र कुंभ शिविर में 22 जनवरी को ह्लराम मंदिर आंदोलन और गोरक्षपीठह्व विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसके मुख्य वक्ताओं में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर यादव शामिल हैं।

कार्यक्रम संयोजक शशि प्रकाश ंिसह के मुताबिक, ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन और भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित इस संगोष्ठी में विश्व ंिहदू परिषद के संरक्षक बड़े दिनेश जी, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक अशोक बेरी और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर यादव मुख्य वक्ता हैं।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर इस संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर गुप्ता, न्यायालय परिसर में विश्व ंिहदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुस्लिम धर्म पर टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। बाद में उच्चतम न्यायालय ने उन्हें तलब किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital