जेसिका अल्बा ने 16 साल बाद कैश वॉरेन से तलाक लिया

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 17 Jan 2025 03:31 PM
जेसिका अल्बा ने 16 साल बाद कैश वॉरेन से तलाक लिया
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड स्टार जेसिका अल्बा ने 16 साल के वैवाहिक जीवन के बाद अपने पति कैश वॉरेन से तलाक लेने की घोषणा की है। ‘फैंटास्टिक फोर’, ‘सिन सिटी’, ‘इनटू द ब्लू’ और ‘अवेक’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली 43 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक बयान में यह खबर साझा की।

अल्बा ने कहा, ‘‘मैं वर्षों से एक व्यक्ति के रूप में और कैश के साथ मिलकर आत्म-बोध और परिवर्तन की यात्रा पर रही हूँ। अब समय आ गया है कि हम एक व्यक्ति के रूप में प्रगति एवं विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत करें।’’

अभिनेत्री अल्बा और वॉरेन ने 2008 में शादी की थी। वे तीन बच्चों के माता-पिता हैं जिनमें बेटियां आॅनर (16) और हेवन (13) तथा सात वर्षीय बेटा हेस शामिल हैं। अल्बा ने कहा, ‘‘हम प्यार, दया और एक-दूसरे के प्रति सम्मान के साथ आगे बढ़ रहे हैं तथा हमेशा परिवार की तरह रहेंगे।

हमारे बच्चे हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और हम इस समय निजता का अनुरोध करते हैं।’’अभिनेत्री का यह बयान अमेरिकी मीडिया में इस खबर के आने के कुछ दिन बाद आया कि वह और वॉरेन पहले ही अलग हो चुके हैं तथा तलाक लेने की योजना बना रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital