केरल विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 20 Jan 2025 02:44 PM
केरल विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक अद्वितीय व्यक्तित्व, योग्य प्रशासक, प्रतिभाशाली अर्थशास्त्री और प्रतिबद्ध देशभक्त बताया। पूर्व प्रधानमंत्री सिंह का पिछले महीने निधन हो गया था। वह 92 साल के थे।

पार्टी के रुख से इतर नेताओं ने उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन, विधानसभा अध्यक्ष ए. एन. शमशेर और अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। केरल की 15वीं विधानसभा का 13वां सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ और सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री होने के अलावा मनमोहन सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, अनुकरणीय शिक्षक, प्रख्यात नौकरशाह और देश के वित्त मंत्री थे। नेता प्रतिपक्ष सतीशन ने आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सिंह द्वारा लागू की गई विभिन्न पहलों को याद किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital