ओडिशा व्यापार सम्मेलन में 20 देशों के 7,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे: मुख्यमंत्री माझी

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 25 Jan 2025 02:18 PM
ओडिशा व्यापार सम्मेलन में 20 देशों के 7,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे: मुख्यमंत्री माझी
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि 28-29 जनवरी को राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले व्यापार सम्मेलन में 20 देशों के 7,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी को सम्मेलन स्थल जनता मैदान में इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

माझी ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा कि राज्य ‘सबसे बड़े’ व्यापार सम्मेलन ‘उत्कर्ष ओडिशा – मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा, ह्लयह सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा और यह न केवल एक मजबूत और जीवंत अर्थव्यवस्था की नींव रखेगा, बल्कि किसानों और मजदूरों के लिए व्यापक अवसर भी पैदा करेगा।

माझी ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान 100 से अधिक समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे 3.5 लाख लोगों के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन में ंिसगापुर, आॅस्ट्रेलिया और मलेशिया सहित विभिन्न देशों से लगभग 100 प्रतिनिधि आएंगे।

माझी ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न संवादात्मक सत्र भी शामिल होंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक क्षेत्र में ओडिशा की छवि मजबूत होगी। इस दौरान स्टार्टअप ओडिशा, ओडिशा में कौशल और महिला उद्यमिता पर विषयगत सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, साथ ही विभिन्न गोलमेज बैठकें भी होंगी।

माझी ने कहा कि सम्मेलन के दौरान ‘मेक इन ओडिशा एक्सपो’ भी आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन आम जनता के लिए 30 जनवरी को खुलेगा। सम्मेलन में करीब 150 प्रदर्शक अपने उत्पाद, सेवाएं और नवाचार प्रर्दिशत करेंगे। राज्य के संस्कृति विभाग ने प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना पद्मश्री अरुणा मोहंती के प्रदर्शन और ड्रोन शो की भी व्यवस्था की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital