इजराइल, हमास संघर्ष विराम के तहत दूसरी बार कैदियों और बंधकों की अदला-बदली के लिए तैयार

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 25 Jan 2025 03:37 PM
इजराइल, हमास संघर्ष विराम के तहत दूसरी बार कैदियों और बंधकों की अदला-बदली के लिए तैयार
ऑडियो सुनें

दीर अल-बालाह: गाजा पट्टी में पिछले सप्ताहांत से प्रभावी हुए संघर्ष विराम के तहत इजराइल और हमास शनिवार को दूसरी बार फलस्तीनी कैदियों और बंधकों की अदला-बदली कर सकते हैं। इस संघर्ष विराम का उद्देश्य इजराइल और चरमपंथी समूह के बीच शुरू हुए अब तक के सबसे घातक और विनाशकारी युद्ध को समाप्त करना है। नाजुक प्रकृति का यह समझौता अब तक कायम है जिससे हवाई हमले रुक गए हैं और छोटे तटीय क्षेत्र में निर्बाध तरीके से सहायता पहुंच रही है।

पिछले रविवार को संघर्ष विराम प्रभावी होने के पहले दिन 90 फलस्तीनी कैदियों के बदले में तीन बंधकों को रिहा किया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को 200 कैदियों के बदले में चार बंधकों को रिहा किया जा सकता हैं।

जिन कैदियों को रिहा किया जा सकता है उनमें 120 ऐसे हैं, जो इजराइलियों पर घातक हमलों के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital