बागपत के बड़ौत में लड्डू पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में लकड़ी का ढांचा गिरने से सात मरे, 39 घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Jan 2025 10:30 PM
बागपत के बड़ौत में लड्डू पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में लकड़ी का ढांचा गिरने से सात मरे, 39 घायल

ऑडियो सुनें

बागपत. बागपत जिले के बड़ौत में मंगलवार को जैन समुदाय के भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में लकड़ी का एक ढांचा गिरने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ.कर सात हो गई और 39 घायल उपचाराधीन हैं. एक वरिष्­ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

जिलाधिकारी (डीएम) अस्मिता लाल ने कहा, “बड़ौत में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में लकड़ी का ढांचा गिर गया. इस बार कार्यक्रम के दौरान लकड़ी का ढांचा गिर गया और यह हादसा हुआ.” उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 20 लोगों को छुट्टी दे दी गई और बाकी का इलाज किया जा रहा है. बाद में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) पंकज वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सात लोगों की मौत हो गयी और 39 घायलों का उपचार किया जा रहा है.

घटना की जांच के विषय में पूछने पर एडीएम ने बताया कि फिलहाल राहत-बचाव का काम चल रहा है. हादसे की वजह पूछने पर उन्होंने बताया कि श्रद्धालु बड़ी संख्या में अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढि.यों पर चढ. गए और अधिक भार होने की वजह से वह टूट गया. घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

जिलाधिकारी लाल और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय अस्पतालों में भर्ती मरीजों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं. विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों द्वारा अनुमति ली गई थी. उन्होंने कहा, ”यह कार्यक्रम पिछले 25-30 साल से हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है. हादसा क्यों और कैसे हुआ, यह जांच का विषय है.” यह हादसा बागपत से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत शहर के गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में हुआ. वहां आज सुबह करीब आठ बजे श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तत्वाधान में मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव के तहत भगवान आदिनाथ के अभिषेक के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अचानक ही मानस्तम्भ परिसर में 65 फुट ऊंचे अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढि.यां टूट गईं जिससे मंच पर मौजूद और उसके पास खड़े श्रद्धालु नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसने भगदड़ पर काबू पाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

घटना से गुस्साए श्रद्धालुओं का कहना है कि हादसे के बाद घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी. एंबुलेंस की अनुपलब्धता के चलते उन्हें ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया. कई श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की कमी को लेकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

इस बीच राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया प्रकोष्ठ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”बागपत में आयोजित निर्वाण धार्मिक महोत्सव में प्रशासनिक अनदेखी, लापरवाही, भीड़ नियंत्रण की कोई व्यवस्था न होने के कारण हादसा हुआ और सैकड़ों श्रद्धालुओं के घायल होने एवं कुछ के हताहत होने की अपुष्ट सूचना है.”

सपा ने कहा ,”ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी लोग सकुशल हों. योगी सरकार धर्म के नाम पर तमाशा बना रही है. जनता को कोई सुविधा या सुरक्षा नहीं मिलती. भीड़ नियंत्रण का कोई इंतजाम नहीं होता जिसके कारण धार्मिक कार्यक्रमों में अक्सर हादसे होते हैं. लोगों की जान जाती हैं और भाजपा की योगी सरकार पल्ला झाड़ कर उन्हें मरने के लिए छोड़ देती है.” सपा के मीडिया प्रकोष्ठ ने ‘नहीं चाहिए भाजपा’ हैश टैग के साथ किये गये पोस्­ट में आरोप लगाया, ”सिर्फ भ्रष्टाचार कर रहे मुख्यमंत्री योगी को यह सब दिखता क्यों नहीं ?

बेशर्मी से वह ढिंढोरा तो पीटते हैं लेकिन अंत में उनका ढोल फट जाता है.” ‘लड्डू महोत्सव’ के दौरान हुए हादसे की सूचना पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने घटनास्थल पर मान स्तम्भ में पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली.
उन्होंने घटना पर शोक संवेदना जताई और कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बहुत भयंकर दुखद हादसा है. चौधरी ने कहा कि उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल भी जाना है. चौधरी के अलावा बागपत हादसे के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ सत्यपाल सिंह व कांग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य भी पहुंचे . दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवारों को हर सम्भव मदद दिलवाने का आश्­वासन दिया.

इस बीच, घायलों से मिलने पहुंचे कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने पत्रकारों से कहा, “यह एक भयानक दुर्घटना थी. मैं अस्पताल में घायलों से मिलने गया था. पुलिसर्किमयों सहित कई लोग घायल हुए हैं. हर साल यह (कार्यक्रम) आयोजित किया जाता है.” उन्होंने कहा, “यह जांच का विषय है कि आखिर क्या गलती हुई. इस (मुद्दे) को गंभीरता से लिया जा रहा है और मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार इसकी निगरानी कर रहा है. सभी प्रभावित परिवारों से संवाद किया जा रहा है.” राष्ट्रीय लोकदल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बड़ौत (बागपत) में जैन निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच गिरने की घटना अत्यंत दुखद है. राष्ट्रीय लोकदल परिवार इस घटना में मारे गए श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है.”

By Yogesh Kumar Sahu