महाकुंभ के सेक्टर 22 के बाहर लगी आग में 15 टेंट जले, कोई जनहानि नहीं

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 30 Jan 2025 04:48 PM
महाकुंभ के सेक्टर 22 के बाहर लगी आग में 15 टेंट जले, कोई जनहानि नहीं
ऑडियो सुनें

महाकुंभ नगर: महाकुंभ मेले में सेक्टर 22 के बाहरी क्षेत्र में चमनगंज चौकी के पास बृहस्पतिवार को एक टेंट में आग लग गई और इसकी चपेट में आकर 15 टेंट जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर 22 के बाहर चमनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में आज दोपहर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया गया।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए मार्ग नहीं होने से दमकल की गाड़ियों को आने में दिक्कत हुई। हालांकि आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई और ना ही कोई घायल हुआ।

शर्मा ने बताया, ह्ल उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के मुताबिक, यह टेंट अनधिकृत तौर पर लगाया था। इस आग में 15 टेंट जल गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital