मणिपुर सरकार ने जनता से शांति बनाये रखने और गलत सूचनाओं, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 11 Feb 2025 03:17 PM
मणिपुर सरकार ने जनता से शांति बनाये रखने और गलत सूचनाओं, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया
ऑडियो सुनें

इम्फाल: मणिपुर सरकार ने नागरिकों से शांति बनाये रखने और अपुष्ट समाचारों, अफवाहों या गलत सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने का मंगलवार को आग्रह किया। सरकार ने कहा कि अफवाहों या गलत सूचनाओं से लोगों में दहशत फैल सकती है या राज्य में शांति और सद्भाव का माहौल खराब हो सकता है।

मुख्य सचिव पी. के. ंिसह द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व और समूह जानबूझकर गलत सूचना, भड़काऊ सामग्री या मनगढ़ंत विमर्श का इस्तेमाल करके अशांति भड़काने, सद्भाव को बाधित करने और जनता में भय फैलाने का प्रयास कर सकते हैं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इस तरह के कृत्यों का मकसद अराजकता पैदा करना है और जनता को सलाह दी जाती है कि वे इस तरह की गलत सूचना या उकसावे पर ध्यान न दें।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि लोगों को सही जानकारी मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जहां नागरिक किसी भी समाचार या सूचना की पुष्टि कर सकते हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सरकार सभी निवासियों को अशांति पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सतर्क रहने की सलाह देती है। ंिहसा भड़काने या सद्भाव को बाधित करने के किसी भी प्रयास से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital