यूपी वॉरियर्स के खिलाफ गलतियों में सुधार करने उतरेगा गुजरात जायंट्स

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 15 Feb 2025 12:48 PM
यूपी वॉरियर्स के खिलाफ गलतियों में सुधार करने उतरेगा गुजरात जायंट्स
ऑडियो सुनें

वड़ोदरा: पहले मैच में करारी हार झेलने के बाद गुजरात जायंट्स को अगर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में वापसी करनी है तो यूपी वारियर्स के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले मैच में उसे गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा।

गुजरात जायंट्स के बल्लेबाजों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 202 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था लेकिन उसके गेंदबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और उसकी फींिल्डग भी अच्छी नहीं रही।

भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष को अगर पहली गेंद पर ही जीवनदान नहीं मिला होता तो इस मैच का परिणाम भिन्न हो सकता था। घोष ने इसका पूरा फायदा उठाकर 26 गेंद पर 64 रन की तूफानी पारी खेल कर मैच का पासा पलट दिया।

गुजरात जायंट्स की तनुजा कंवर ने भी एलिसे पेरी का कैच टपका दिया था जब वह दो रन पर बल्लेबाजी कर रही थीं। आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भी इसका पूरा फायदा उठाया और 34 गेंदों में 57 रन बनाकर बेंगलुरु की जीत में अहम भूमिका निभाई।

गुजरात जायंट्स के लिए उसके बल्लेबाजों का प्रदर्शन राहत की बात रही। उसकी तरफ से पूर्व कप्तान बेथ मूनी (56) और एशले गार्डनर (नाबाद 79) ने अर्धशतक लगाए। दूसरी तरफ यूपी वारियर्स एक नई कप्तान, भारत की दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी क्योंकि उनकी नियमित कप्तान एलिसा हीली ने लगातार चोटों के कारण प्रतियोगिता से बाहर होने का विकल्प चुना है।

दीप्ति सभी प्रारूपों में भारतीय टीम का अहम अंग हैं लेकिन इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कभी भारत की कप्तानी नहीं की है। यूपी वॉरियर्स का इस सत्र में सबसे मजबूत पक्ष उसका स्पिन आक्रमण माना जा रहा है। उसके पास अनुभवी स्पिनर दीप्ति के अलावा इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन जैसी धुरंधर स्पिनर भी है। इसके अलावा पिछले साल पांच टीमों की लीग में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम ने आॅस्ट्रेलिया की अलाना ंिकग को भी अपनी टीम में शामिल किया है।

वारियर्स के पास राजेश्वरी गायकवाड़ और गौहर सुल्ताना के रूप में अच्छी स्पिनर है। चमारी अटापट्टू और ग्रेस हैरिस उसके स्पिन आक्रमण में अन्य विकल्प हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्•, फोएबे लिचफील्ड, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन, दयालन हेमलता, डींड्रा डॉटिन, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, बेथ मूनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, मन्नत कश्यप, मेघना ंिसह, प्रकाशिका नाइक, प्रिया मिश्रा, शबनम शकील।

यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा (कप्तान), अरुशी गोयल, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अटापट्टू, चिनेले हेनरी, ग्रेस हैरिस, क्रांति गौड़, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अलाना ंिकग, अंजलि सरवानी, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital