बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक के फर्जी दावों के प्रति सतर्क रहें अभिभावक: सीबीएसई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Feb 2025 08:20 PM
बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक के फर्जी दावों के प्रति सतर्क रहें अभिभावक: सीबीएसई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अभिभावकों एवं छात्रों से सोमवार को आग्राह किया कि वे कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बारे में सोशल मीडिया पर किए जा रहे झूठे दावों के प्रति सतर्क रहें. अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है और गलत सूचना फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है.

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया मंच यूट्यूब, फेसबुक, ‘एक्स’ और अन्य पर बोर्ड की परीक्षा (2025) का प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैला रहे हैं और प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के दावे कर रहे हैं.” अधिकारी ने बताया, ”ये दावे निराधार हैं और इनका उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों के बीच अनावश्यक भय पैदा करना है. सीबीएसई सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है और गलत सूचना फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है.” सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई हैं और यह चार अप्रैल को समाप्त होंगी.

अधिकारी ने कहा, ”बोर्ड इन अपराधियों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है. ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले छात्रों को सीबीएसई के अनुचित नियमों और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत परिणाम भुगतने होंगे.” उन्होंने बताया, ”अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को सलाह दें कि वे असत्यापित सूचनाओं पर ध्यान न दें या उन पर विश्वास न करें क्योंकि इससे परीक्षा प्रक्रिया बाधित होती है. छात्रों, अभिभावकों और विद्यालयों सहित सभी हितधारकों को सटीक जानकारी के लिए केवल सीबीएसई की वेबसाइट और सत्यापित सार्वजनिक चैनल पर प्रसारित जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu