अमेरिका और कनाडा के बीच निकट भविष्य में ‘व्यापार युद्ध’ की आशंका : ट्रुडो

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Mar 2025 10:23 PM
अमेरिका और कनाडा के बीच निकट भविष्य में ‘व्यापार युद्ध’ की आशंका : ट्रुडो
ऑडियो सुनें

टोरंटो. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें आशंका है कि कनाडा और अमेरिका के बीच निकट भविष्य में व्यापार युद्ध होगा. उन्होंने इस सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत को जीवंत और रचनात्मक करार दिया.

ट्रूडो ने कहा कि दोनों पक्षों ने शुल्क पर चर्चा की, और वे ”जारी वार्ता में सक्रिय रूप से जुड़े हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन शुल्क से कुछ क्षेत्रों और श्रमिकों को अत्यधिक नुकसान न पहुंचे.” उन्होंने यह भी दोहराया कि ”जब तक कनाडाई वस्तुओं पर अनुचित अमेरिकी शुल्क हटा नहीं लिए जाते, तब तक हम अपने जवाबी शुल्क से पीछे नहीं हटेंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu