बुमराह का नहीं होना एक चुनौती है, मुंबई इंडियंस के कोच जयवर्धने

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 19 Mar 2025 01:44 PM
बुमराह का नहीं होना एक चुनौती है, मुंबई इंडियंस के कोच जयवर्धने
ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई और कहा कि इस तेज गेंदबाज की अनुपस्थिति इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

बुमराह पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरूआती कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह अभी बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के ‘सेंटर आॅफ एक्सीलेंस’ में ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया में हैं।
जयवर्धने ने बुधवार को यहां मुंबई इंडियंस की सत्र पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह एनसीए में हैं। हमें बुमराह के बारे में उन पर फीडबैक का इंतजार करना होगा। फिलहाल सब ठीक चल रहा है, दिन-प्रतिदिन प्रगति हो रही है। ’’

मुंबई के कोच ने कहा, ‘‘वह अच्छी स्थिति में हैं। पर उनका नहीं खेलना भी टीम के लिए एक चुनौती है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। ’’ जनवरी में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अंतिम टेस्ट में वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके थे जिसके बाद से वह बाहर हैं और मेजबान टीम ने 162 रन का पीछा करते हुए 3-1 से श्रृंखला जीत ली थी।

बुमराह की वापसी पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि ड्रेंिसग रूम में 30 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी की मौजूदगी से उन्हें मदद मिलेगी। बुमराह के अप्रैल के पहले हफ्ते में मुंबई के साथियों के साथ जुड़ने की उम्मीद है और वह टीम के साथ अपना ‘रिहैबिलिटेशन’ जारी रख सकते हैं।

पंड्या ने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे साथ तीन कप्तान खेल रहे हैं, रोहित (शर्मा), सूर्यकुमार (यादव) और बुमराह। वे हमेशा मेरा समर्थन करते हैं और जब भी मुझे किसी मदद की जरूरत होती है तो वे हमेशा मौजूद रहते हैं। ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital