पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 21 Mar 2025 04:07 PM
पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना
ऑडियो सुनें

कोलकाता: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और अनुकूल हवा के रुख के कारण पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में शनिवार तक आंधी और बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व बर्धमान, हुगली और हावड़ा जिले के एक या दो स्थानों पर शुक्रवार को तेज हवा, बिजली, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

इसमें कहा गया कि नदिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूर्वी बर्धमान और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में शनिवार को तेज हवा, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान आने की आशंका है।

आईएमडी ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital