मौलाना ने सलमान खान के ‘राम एडिशन’ घड़ी पहनने को ‘हराम’ करार दिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 28 Mar 2025 11:03 PM
मौलाना ने सलमान खान के ‘राम एडिशन’ घड़ी पहनने को ‘हराम’ करार दिया
ऑडियो सुनें

बरेली. ‘ऑल इंडिया मुस्लिम जमात’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के ‘राम एडीशन’ घड़ी पहनने को ‘हराम’ करार दिया है. मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शुक्रवार को प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि मुझसे सलमान खान के कृत्य पर शरियत का हुक्म पूछा गया है.

उन्होंने कहा,” मुझसे सलमान खान के कृत्य पर शरियत का हुक्म पूछा गया है, मैं उनके द्वारा किए गए कार्य के बारे में शरियत का हुक्म बताता हूं. उन्होंने राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई राम एडीशन घड़ी अपने हाथों में पहन रखी है और मुसलमान होने के नाते अपने हाथ में इस तरह की घड़ी को पहनना नाजायज और हराम है.” मौलाना ने कहा कि सलमान खान भारत की मशहूर शख्शियत है, लाखों की तदाद में उनके चाहने वाले हैं. उन्होंने कहा,” ऐसी स्थिति में गैर इस्लामी काम करना शरीयत के खिलाफ है. उन्हें ऐसे कामों से बचना चाहिए और गैर इस्लामी कामों पर तौबा करनी चाहिए.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu