बेल्जियम ने FIH प्रो लीग मैच में भारतीय महिला टीम को 5-0 से रौंदा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Jun 2022 09:31 PM
बेल्जियम ने FIH प्रो लीग मैच में भारतीय महिला टीम को 5-0 से रौंदा
ऑडियो सुनें

एंटवर्प. भारतीय महिला हॉकी टीम को रविवार को यहां एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दूसरे चरण के मैच में मेजबान बेल्जियम से 0-5 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. मेजबान टीम के लिए बारबरा नेलेन (दूसरा मिनट) ,  शार्लेट एंगलबर्ट (चौथा मिनट’), अबी राय (19 वां मिनट), स्टेफनी वैंडेन बोरे (23वां मिनट) और अंब्रे बलेनघिन (36 वां मिनट) ने एक-एक गोल किये. बेल्जियम ने इससे पहले शनिवार को शुरुआती चरण के मैच को 2-1 से जीता था. यह मैच पिछले मुकाबले की तरह ही शुरू हुआ , जिसमें बेल्जियम की नेलेन ने दूसरे मिनट में मेजबान टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी.

बारबरा ने दायीं ओर से भारतीय रक्षापंक्ति की कमजोरी का फायदा उठाते हुए गोलकीपर सविता को छकाते हुए गोल दगा. इसके दो मिनट बाद, मेजबान टीम ने  एंगलबर्ट के गोल से अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया. बेल्जियम की टीम  ने सातवें मिनट में अपना तीसरा गोल लगभग कर लिया था, लेकिन भारत की समीक्षा पर निर्णय पलट गया क्योंकि गोल से पहले बेल्जियम के खिलाड़ी ने ‘फुट फाउल’ किया था.  बेल्जियम ने अपने आक्रामक खेल से भारत पर दबाव बनाये रखा लेकिन सविता की शानदार गोलकींिपग ने उनके प्रयास को विफल कर दिया.

बेल्जियम ने इस लय को दूसरे क्वार्टर में जारी रखते हुए गेंद को अधिक समय तक अपने पाले में रखने के साथ भारत पर दबाव कायम रखा. सविता की जगह गोलकींिपग का जिम्मा संभालने वाली युवा खिलाड़ी बिचू देवी शुरू से दबाव में रही. उन्होंने दो अच्छे बचाव किये लेकिन अबी राय के गोल से घरेलू टीम की बढ़त 3-0 हो गयी.  इसके चार मिनट में वैंडेन बोरे ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर मध्यांतर से पहले ही टीम को बढ़त 4-0 कर दी.

भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में सतर्कता के साथ शुरुआत की और विरोधी टीम के पाले में कुछ मौके बनाये पर बेल्जियम के खिलाड़ियों ने उनके हर मौके को विफल कर दिया. भारत के आक्रमण पर जवाबी हमला करते हुए बलेनघिन  ने गोलकर बेल्जियम की बढ़त को 5-0 कर दी. भारत ने इसके बाद भी कोशिश जारी रखी और नवनीत ने गोल कर दिया लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया क्योंकि र्शिमला ने गेंद को फाउल पर हासिल करने के बाद सही जगह से खेल शुरू नहीं किया.

भारत ने तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनटों में दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन एक पर भी गोल नहीं हुआ. गुरजीत के पहले प्रयास को बेल्जियम के गोलकीपर ने विफल कर दिया, जबकि मोनिका का शॉट गोलपोस्ट के दूर से निकला. बेल्जियम ने आखिरी क्वार्टर के शुरूआती मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन मोनिका ने दायें कार्नर पर शानदार बचाव किया. आखिरी क्षणों में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश लेकिन सफलता नहीं मिली. भारत को 59वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन दीप ग्रेस एक्का का शॉट गोल पोस्ट के काफी दूर से निकला. भारतीय महिला हॉकी टीम का अगला मुकाबला 18 और 19 जून को नीदरलैंड के रॉटरडैम में अर्जेंटीना से होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu