नुपुर शर्मा को मिल रही धमकियों को लेकर गंभीर ने साधा ‘धर्मनरिपेक्ष उदारवादियों’ निशाना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Jun 2022 09:33 PM
नुपुर शर्मा को मिल रही धमकियों को लेकर गंभीर ने साधा ‘धर्मनरिपेक्ष उदारवादियों’ निशाना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पार्टी से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को मिल रही धमकियों के मद्देनजर रविवार को ‘‘धर्मनिरपेक्ष उदारवादियों’’ पर उनकी चुप्पी के लिए निशाना साधा.

शर्मा का समर्थन करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक महिला, जिसने माफी मांग ली है, उसके खिलाफ देश भर में घृणा का घिनौना प्रदर्शन और जाने से मारने की धमकी देने वालों पर तथाकथित ‘धर्मनरिपेक्ष उदारवादियों’ की चुप्पी निश्चित तौर पर पागल कर देने वाली है.’’

टेलीविजन पर बहस के दौरान शर्मा द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान का कई मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया था. विवाद तूल ना पकड़े यह सोचकर भाजपा ने शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था. हालांकि इसके बावजूद अभी भी शर्मा के खिलाफ देश के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. कुछ चरमपंथियों ने उनको जान से मारने की भी धमकी दी है. आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद इम्तियाज जलील ने शर्मा को ‘‘फांसी’’ दिए जाने की मांग की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu