मणिपुर: स्थानीय लोगों ने अनाथ आश्रम पर गोलीबारी का विरोध किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 09 Apr 2025 01:22 PM
मणिपुर: स्थानीय लोगों ने अनाथ आश्रम पर गोलीबारी का विरोध किया
ऑडियो सुनें

इम्फाल: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के सागोलबंद क्षेत्र में अनाथ बालकों के एक आश्रम पर अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर गोलीबारी की ंिनदा करते हुए नारे लगाए तथा अपराधियो की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने बताया कि कम से कम दो हथियारबंद बदमाशों ने रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर एक आश्रम पर छह राउंड गोलियां चलाईं जहां अनाथ बच्चे रह रहे थे। बाल अनाथ आश्रम चलाने वाली खाइदेन ओंगबी रोमिता ने संवाददाताओं से कहा, “यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि बाल गृह पर गोलीबारी की गई। गोलीबारी का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हम अपील करते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न होने दी जाएं। बाल आश्रम में कई अनाथ बच्चे हैं।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital