अलग-अलग मामलों में एप्पल पर 50 करोड़ यूरो, मेटा पर 20 करोड़ यूरो का जुर्माना

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 23 Apr 2025 05:40 PM
अलग-अलग मामलों में एप्पल पर 50 करोड़ यूरो, मेटा पर 20 करोड़ यूरो का जुर्माना
ऑडियो सुनें

लंदन: यूरोपीय आयोग ने बुधवार को प्रौद्योगिकी कंपनियों- एप्पल और मेटा पर करोड़ों यूरो का जुर्माना लगाया। कंपनियों के 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ के डिजिटल प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर यह जुर्माना लगाया गया है।

यूरोपीय आयोग ने ऐप विनिर्माताओं को उनके ऐप स्टोर के बाहर उपयोगकर्ताओं को सस्ते विकल्पों की ओर इशारा करने से रोकने के लिए एप्पल पर 50 करोड़ यूरो (57.1 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया। यूरोपीय संघ की कार्यकारी इकाई यूरोपीय आयोग ने मेटा प्लेटफॉर्म्स पर भी 20 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया क्योंकि उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं को विज्ञापन देखने या उनसे बचने के लिए भुगतान करने के बीच चयन करने के लिए मजबूर किया था।

ये दंड अरबों यूरो के उस भारी भरकम जुर्माने से कम हैं, जो आयोग ने पहले प्रतिस्पर्धा मामलों में बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर लगाया था। ये निर्णय मार्च में लिए जाने की उम्मीद थी, लेकिन अधिकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बढ़ते व्यापार युद्ध के कारण इसे रोक दिया। ट्रंप ने बार-बार शिकायत की है कि ब्रसेल्स के नियमन से अमेरिकी कंपनियां प्रभावित हो रही हैं।

यह जुर्माना यूरोपीय संघ के डिजिटल बाजार अधिनियम (डीएमए) के तहत लगाया गया है। यह एक व्यापक नियम पुस्तिका है जिसमें उपभोक्ताओं और कंपनियों को अधिक विकल्प देने और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के डिजिटल बाजारों पर दबदबे को रोकने के लिए तैयार किए गए ‘क्या करें और क्या न करें’ का विवरण है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital