पहलगाम हमला: दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के पास प्रदर्शन

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 24 Apr 2025 05:11 PM
पहलगाम हमला: दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के पास प्रदर्शन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में यहां पाकिस्तान उच्चायोग के पास 500 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर सैलानी थे। हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और पड़ोसी देश के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर भारत में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता भी शामिल थे। साथ ही ‘एंटी-टेरर एक्शन फोरम’ जैसे कई सामाजिक संगठनों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उच्चायोग से करीब 500 मीटर की दूरी पर अवरोधक लगाए गए हैं और प्रदर्शनकारियों को वहीं रोक दिया गया।

‘एंटी-टेरर एक्शन फोरम’ के एक सदस्य ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘इससे पहले सरकार ने ‘र्सिजकल स्ट्राइक’ की थी। हम आतंकवाद को खत्म करने के लिए फिर से उसी तरह की कार्रवाई की मांग करते हैं। यह निर्दोष पर्यटकों पर एक शर्मनाक हमला था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि सरकार ने कोई योजना बनाई होगी।’’ एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि अब और ‘र्सिजकल स्ट्राइक’ की जरूरत है। आतंकवादियों द्वारा किया गया यह बहुत ही शर्मनाक कृत्य है। हर एक भारतीय को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।’’

प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि आगामी अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू कश्मीर जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहले से ही जारी है और इस हमले से उनमें दहशत फैल गई है। कई श्रद्धालु अपनी योजनाएं रद्द कर रहे हैं। अब सख्त कार्रवाई तत्काल जरूरी है।’’

कुछ प्रदर्शनकारियों ने उच्चायोग की दिशा में जुलूस निकालने के क्रम में अवरोधकों पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिसर्किमयों ने उन्हें रोक दिया और वहां से हटा दिया। इस बीच, कई संगठनों द्वारा प्रदर्शन का आह्वान किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली है कि कई संगठनों ने पाकिस्तान उच्चायोग के पास त्रिमूर्ति चौक पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। हमने इलाके में अवरोधक लगाए हैं और किसी को भी कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ‘‘आवश्यक’’ मार्ग परिवर्तन किए गए हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने प्रदर्शन स्थल के आसपास विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिसर्किमयों को तैनात किया है जो यात्रियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital