दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 03 May 2025 10:29 AM
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 2.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र ने देर रात ढाई बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक मात्र छह घंटों में 77 मिमी बारिश दर्ज की। यह मई महीने में दिल्ली में 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी सबसे अधिक वर्षा थी, जब से 1901 में रिकॉर्ड रखना शुरू हुआ। अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड 119.3 मिमी है, जो मई 2021 में एक ही दिन में दर्ज किया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital