पंजाब और लखनऊ के मुकाबले में पंत की फॉर्म पर रहेगी नजर

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 03 May 2025 03:01 PM
पंजाब और लखनऊ के मुकाबले में पंत की फॉर्म पर रहेगी नजर
ऑडियो सुनें

धर्मशाला: लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की बल्ले से खराब फॉर्म और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार लय के कारण इन दोनों टीमों के बीच रविवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच को रोचक बन गया है।

पंजाब के कप्तान अय्यर आगे बढकर नेतृत्व कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक एक कप्तान और बल्लेबाज दोनों रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अभी तक इस प्रतियोगिता में चार अर्थशतक लगा चुके हैं और उनकी टीम 10 मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है।

दूसरी ओर पंत ने बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया है और उन्होंने 10 मैचों में कुल 110 रन बनाए हैं जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली गई 63 रन की पारी भी शामिल है। इस बीच वह छह पारियों में दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। उनके इस खराब प्रदर्शन का असर टीम पर पड़ रहा है जो वर्तमान में 10 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है।

अय्यर ने पिछले सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिताब जीतने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज़ कर दिया गया था। पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीद कर कप्तान नियुक्त किया था और वह अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतर रहे हैं।

पंजाब के आॅलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल उंगली में फ्रैक्चर के कारण शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और और उनकी जगह अज़मतुल्लाह उमरज़ई, आरोन हार्डी और यहां तक ????कि जेवियर बार्टलेट को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

बल्लेबाजी विभाग में अय्यर के अलावा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन ंिसह ने भी शानदार प्रदर्शन किया है जबकि प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा और शशांक ंिसह ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है। गेंदबाजी के मोर्चे पर, युजवेंद्र चहल की फॉर्म में वापसी से पंजाब को मजबूती मिली है। इस लेग स्पिनर ने चेन्नई सुपर ंिकग्स के खिलाफ पिछले मैच में हैट्रिक बनाई थी। लखनऊ के बल्लेबाजों को उन्हें सतर्क होकर खेलना होगा।

जहां तक लखनऊ का सवाल है तो उसकी टीम एक सप्ताह के विश्राम के बाद तरोताजा होकर मैदान पर उतरेगी। पिछले मैच में तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी सकारात्मक रही, फिर भी उसे मुंबई इंडियंस से 54 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे मिशेल मार्श, एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन और डेविड मिलर जैसे पावर-हिटर्स से भरी बल्लेबाजी इकाई की खामियां उजागर हो गईं।

लखनऊ की बल्लेबाजी पूरन (377 रन), मार्श (344), और मार्क्रम (326) पर बहुत निर्भर रही है और रविवार को होने वाले मैच में भी इनका प्रदर्शन काफी मायने रखेगा।

टीम इस प्रकार हैं:

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्क्रम, आर्यन जुयाल, हि
म्मत ंिसह, मैथ्यू ब्रीट्जके, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश ंिसह, आकाश ंिसह, शमर जोसेफ, ंिप्रस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

पंजाब ंिकग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप ंिसह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital