उम्मीद करता हूं कि यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों की जरूरत नहीं पड़ेगी : पुतिन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 May 2025 08:11 PM
उम्मीद करता हूं कि यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों की जरूरत नहीं पड़ेगी : पुतिन
ऑडियो सुनें

मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को प्रसारित एक संदेश में कहा कि यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आवश्यकता नहीं पड़ी है और उम्मीद करता हूं कि आगे भी ऐसी आवश्यकता नहीं पड़ेगी. सरकारी टेलीविजन पर पुतिन का साक्षात्कार प्रसारित होने से पहले टेलीग्राम पर साक्षात्कार का पूर्वावलोकन साझा किया गया है जिसमें पुतिन कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि रूस के पास यूक्रेन में संघर्ष को ”तार्किक निष्कर्ष” तक पहुंचाने की ताकत और साधन है.

यूक्रेन द्वारा रूसी क्षेत्र पर किये जा रहे हमलों के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा, ”उन (परमाणु) हथियारों का उपयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं थी … और मुझे आशा है कि उनकी आवश्यकता नहीं होगी.” उन्होंने कहा, ”हमारे पास पर्याप्त शक्ति और साधन हैं, जिससे 2022 में जो शुरू किया गया था, उसे रूस की अपेक्षाओं के अनुरूप तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचाया जा सके.” पुतिन ने नवंबर 2024 में रूस की संशोधित परमाणु नीति को मंजूरी दी थी, जिसमें उन परिस्थितियों का उल्लेख किया गया है जो उन्हें रूस के परमाणु शस्त्रागार का उपयोग करने की अनुमति देती हैं. रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हथियार जखीरा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu