प्लेआफ का सपना अभी भी बरकरार, हम हालात बदल सकते हैं: पंत

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 05 May 2025 01:33 PM
प्लेआफ का सपना अभी भी बरकरार, हम हालात बदल सकते हैं: पंत
ऑडियो सुनें

धर्मशाला: खराब प्रदर्शन से निराश लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अभी भी आईपीएल प्लेआफ में प्रवेश की उम्मीद छोड़ी नहीं है और उनका मानना है कि बाकी तीन मैचों में उनकी टीम हालात बदल सकती है। बल्लेबाजों के एक बार फिर खराब प्रदर्शन के कारण लखनऊ को रविवार को पंजाब ंिकग्स ने 37 रन से हराया।

लखनऊ के अब 11 मैचों में दस अंक है और तालिका में वह सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट माइनस 0.47 है और सिर्फ बाकी तीन मैच जीतने से पंत की टीम प्लेआफ में नहीं पहुंच सकेगी। पंत ने मैच के बाद कहा ,‘‘ सपना अभी भी बरकरार है । अगर हम अगले तीन मैच जीत जाये तो हालात बदल सकते हैं।’’

उन्होंने स्वीकार किया कि 236 रन का लक्ष्य बहुत अधिक था और उनकी फींिल्डग भी औसत रही। उन्होंने कहा ,‘‘हमने बहुत रन दे दिये। निर्णायक समय पर कैच टपकाने का खामियाजा भुगतना पड़ता है। हमने शुरूआत ही अच्छी नहीं की लेकिन यह होता है।’’

पंजाब ंिकग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा ,‘‘ सही समय पर सभी ने योगदान दिया जो अहम है ।’’ उन्होंने 48 गेंद में 91 रन बनाने वाले प्रभसिमरन ंिसह की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की, वह शानदार था । उसे देखकर बहुत अच्छा लगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमें फींिल्डग में सुधार करना होगा । आगे के मैचों में इस पर ध्यान देना जरूरी है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital