ऑपरेशन सिंदूर: सरकार ने बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 07 May 2025 03:07 PM
ऑपरेशन सिंदूर: सरकार ने बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: सरकार ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमले के बारे में जानकारी देने के लिए बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रस्तावित बैठक के बारे में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया।

उन्होंने कहा, “सरकार ने आठ मई, 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे नयी दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन, संसद परिसर में सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है।” सरकार ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला लेने और पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए सीमित हमले किए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital