नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म : कांग्रेस विधायक के बेटे सहित पांच के खिलाफ मामला

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 26 Mar 2022 05:49 PM
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के दौसा जिले में 15 वर्षीय नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. इसके मुताबिक घटना फरवरी की है जब आरोपी लड़की को महवा-मंडावर रोड स्थित एक होटल में ले गए और वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने धमकी देने के लिए अश्लील वीडियो भी बनाया.

मंडावर के थाना प्रभारी नाथू लाल ने कहा, ‘‘राजगढ़ विधायक के बेटे दीपक मीणा समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दो अन्य के खिलाफ भी सामूहिक दुष्कर्म और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.’’ उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और बयान दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि दो अन्य नामजद आरोपी विवेक शर्मा और नेतराम हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news