गाजा में इजराइली हवाई हमलों में 22 बच्चों समेत 70 लोगों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 14 May 2025 09:42 PM
गाजा में इजराइली हवाई हमलों में 22 बच्चों समेत 70 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

दीर अल-बला (गाजा पट्टी). उत्तरी और दक्षिणी गाजा में इजराइल द्वारा किये गए हवाई हमलों में कम से कम 70 लोग मारे गए, जिनमें लगभग दो दर्जन बच्चे भी शामिल हैं. स्थानीय अस्पताल के र्किमयों एवं स्वासस्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस हमले से एक दिन पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कहा था कि हमास की हार से पहले वह फलस्तीनी क्षेत्र पर इजराइली हमलों को रोकने का सवाल ही नहीं है.

अस्पतालों और गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अकेले उत्तरी गाजा के जबालिया के आसपास हुए हमलों में 22 बच्चों सहित कम से कम 50 लोग मारे गए हैं. ये हमले अमेरिका की मध्यस्थता से हुए समझौते के तहत हमास द्वारा एक इजराइली-अमेरिकी बंधक को रिहा किए जाने के एक दिन बाद और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सऊदी अरब यात्रा के बीच हुए हैं.

इजराइली सेना ने हमलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. हालांकि सेना ने मंगलवार देर रात जबालिया के निवासियों को क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी थी, जहां ह्लरॉकेट लांचर समेत हमास के बुनियादी ढांचे मौजूद हैं.ह्व जबालिया में बचावर्किमयों ने मृत बच्चों के शवों को निकालने के लिए हाथ से चलने वाले औजारों का उपयोग कर ढही हुई इमारत के मलबे को हटाया. इजराइल ने गाजा में अभियान तेज करने की चेतावनी दी है.

मंगलवार को नेतन्याहू के कार्यालय की ओर जारी बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि इजराइली सेना वादे के अनुसार, बलों की संख्या बढ़ाने से बस कुछ ही दिन दूर है और वे हमास को खत्म करने के “मिशन को पूरा करने के लिए बड़ी ताकत के साथ गाजा में प्रवेश करेंगे……ह्व यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब ऐसी उम्मीद है कि ट्रंप की पश्चिम एशिया यात्रा के दौरान युद्ध विराम समझौता हो सकता है या गाजा को मानवीय सहायता प्रदान की जा सकती है.इस क्षेत्र पर इजराइल की नाकेबंदी अब तीसरे महीने में प्रवेश कर गई है.

युद्ध तब शुरू हुआ जब हमास के नेतृत्व वाले चरमपंथियों ने 2023 में दक्षिणी इजराइल में घुसपैठ करके 1,200 लोगों को मार डाला. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल के जवाबी हमले में 52,928 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. हालांकि, मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि कितने लड़ाके थे. मंत्रालय ने कहा कि 18 मार्च को इजराइल द्वारा युद्ध विराम तोड़ने के बाद से लगभग 3,000 लोग मारे गए हैं.

इजराइली मीडिया ने बताया कि मंगलवार को खान यूनिस के एक अस्पताल पर किये गए हमले का एक लक्ष्य मोहम्मद सिनवार था, जो मारे गए हमास नेता या’ा सिनवार का छोटा भाई है. या’ा को पिछले साल अक्टूबर में इजराइली सेना ने मार गिराया था. सेना ने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है और केवल इतना कहा कि उसने हमास के ‘कमान और नियंत्रण केंद्र ‘ को निशाना बनाया था, जो यूरोपीय अस्पताल के नीचे स्थित था. मोहम्मद सिनवार को गाजा में हमास का शीर्ष सैन्य नेता माना जाता है. पिछले दशकों में इजराइल ने कई बार उनकी हत्या की कोशिश की है.

गाजा में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को बताया कि हमले से हुए नुकसान के कारण एम्बुलेंस अब अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिसके कारण अस्पताल को र्सिजकल ऑपरेशन भी स्थगित करना पड़ा है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय में फील्ड हॉस्पिटल्स के महानिदेशक डॉ. मारवान अल-हम्स ने बताया कि हमले से अस्पताल के पानी और सीवेज प्रणाली ध्वस्त हो गई है. उन्होंने कहा कि इजराइली सेना ने अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता साफ करने के लिए लाए गए बुलडोजर को भी निशाना बनाया.
फ्रांस ने गाजा में मानवीय सहायता र्किमयों पर इजराइल की नाकेबंदी की निंदा की.

अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों ने इस सप्ताह के प्रारंभ में कड़ी चेतावनी जारी की थी कि यदि इजराइल ने नाकेबंदी नहीं हटाई तथा सैन्य अभियान नहीं रोका तो गाजा पट्टी में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गाजा में सहायता पहुंचाए जाने से रोकने के नेतन्याहू के फैसले की कड़ी निंदा की और इसे “अपमानजनक” बताया.

मैक्रों ने मंगलवार शाम टीएफ1 राष्ट्रीय टेलीविजन पर कहा, “बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार आज जो कर रही है, वह अस्वीकार्य है. दवाएं खत्म हो चुकी हैं. हम घायलों को गाजा से बाहर नहीं निकाल सकते. चिकित्सक वहां नहीं जा सकते. वह जो कर रहे हैं, अपमानजनक है.” उन्होंने मानवीय सहायता की आपूर्ति के लिए गाजा सीमा को पुन? खोलने का आह्वान किया.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital