मुंबई इंडियन्स ने बेयरस्टो, ग्लीसन और असलंका को अनुबंधित किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 20 May 2025 03:40 PM
मुंबई इंडियन्स ने बेयरस्टो, ग्लीसन और असलंका को अनुबंधित किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 26 मई को टीम के अंतिम लीग मैच के बाद अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना होने वाले विदेशी खिलाड़ियों के एक समूह के विकल्प के तौर पर जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को अनुबंधित किया है।

इंग्लैंड के विल जैक्स और दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश 26 मई को पंजाब ंिकग्स के खिलाफ मुंबई के अंतिम लीग मैच के बाद वापस लौट जाएंगे। आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘जैक्स की जगह इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लेंगे जो 5.25 करोड़ रुपये में टीम में शामिल होंगे।’’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर रेयान रिकेल्टन जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाज चरिथ असलंका 75 लाख रुपये में कॉर्बिन बॉश की जगह लेंगे।’’ मुंबई इंडियंस की टीम अभी अंक तालिका में शीर्ष चार में है और प्लेआॅफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उसे बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराना होगा। तीनों वैकल्पिक खिलाड़ी प्लेआॅफ चरण से ही उपलब्ध होंगे, बशर्ते कि मुंबई इंडियंस नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई कर ले।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital