गाजा में इजराइल के हमले में 60 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 May 2025 09:22 PM
गाजा में इजराइल के हमले में 60 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

दीर अल-बलाह. गाजा पट्टी में रात भर हुए इजराइल के हमलों में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं. फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बढ़ती अंतरराष्ट्रीय निंदा के बावजूद इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध को और तेज कर दिया है. इज.राइल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरन मर्मोरस्टीन ने बताया कि मंगलवार दोपहर को केरम शालोम क्रॉसिंग के माध्यम से दर्जनों सहायता ट्रकों ने गाजा में प्रवेश करना शुरू कर दिया.

इन ट्रकों में आटा, सामुदायिक रसोईघरों के लिए खाना, बच्चों के लिए खाद्य सामग्री और चिकित्सकीय सामग्री शामिल थी. हालांकि, गाज.ा में काम कर रहे संगठनों ने तत्काल यह पुष्टि नहीं की कि उन्हें यह सामान प्राप्त हुआ है या नहीं. मर्मोरस्टीन ने कहा कि इज.राइल प्रतिदिन दर्जनों ट्रकों को मानवीय सहायता लेकर गाज.ा में जाने देगा, हालांकि यह संख्या पिछले युद्धविराम के दौरान प्रतिदिन प्रवेश करने वाले 600 ट्रकों से कहीं कम है. इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सीमित सहायता की अनुमति मित्र देशों के दबाव में दी.

हाल के दिनों में इजराइल ने इस क्षेत्र में एक और बड़ा हमला किया है. उसका कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य हमास द्वारा बंधक बनाए गए कई लोगों को वापस लाने के लिए उस पर दबाव डालना और समूह को नष्ट करना है. इजराइल का कहना है कि उसका लक्ष्य गाजा पर कब्जा करना, हजारों लोगों को विस्थापित करना और सुरक्षित सहायता वितरण सुनिश्चित करना है.

नए हमले तेज होने के बीच इजराइल ने युद्ध से तबाह हुए क्षेत्र में ढाई महीने की नाकाबंदी के बाद सीमित मात्रा में सहायता की अनुमति देने पर सहमति जताई. नाकाबंदी के कारण क्षेत्र में भोजन, दवा और ईंधन के साथ-साथ अन्य सामान की पहुंच बाधित हो गई थी.
सोमवार को इजराइल के आचरण की आलोचना तब और तेज हो गई जब सहयोगी कनाडा, फ्रांस और ब्रिटेन ने प्रतिबंधों सहित देश के खिलाफ ”ठोस कार्रवाई” की धमकी दी और इजराइल से गाजा में अपनी नयी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने का आह्वान किया.
नेतन्याहू ने आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि यह हमास के सात अक्टूबर, 2023 के हमले का ”सबसे बड़ा जवाब” है.

अब तक केवल कुछ ही ट्रक गाजा भेजे गए हैं, जिसके बारे में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों का कहना है कि यह भारी जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है. इस साल की शुरुआत में युद्धविराम के दौरान प्रतिदिन लगभग 600 ट्रक गाजा में दाखिल हुए थे. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाजा में दो हमलों में एक परिवार के मकान और आश्रय स्थल के रूप में काम कर रहे एक स्कूल को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 22 लोग मारे गए. मारे गए लोगों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे थे.

अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अनुसार, मध्य शहर दीर अल-बलाह में एक हमले में 13 लोग मारे गए और पास के नुसेरात शरणार्थी शिविर में एक और हमले में 15 लोग मारे गए. नासेर अस्पताल के अनुसार, दक्षिणी शहर खान यूनिस में दो हमलों में 10 लोग मारे गए. इजराइल की सेना ने इस बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है. इजराइली सेना का कहना है कि वह केवल आतंकवादियों को निशाना बनाती है और नागरिकों की मौत के लिए हमास को दोषी ठहराती है क्योंकि यह समूह घनी आबादी वाले क्षेत्रों में काम करता है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बोर्ड परीक्षा : केंद्रों में बदलाव की नई व्यवस्था से टीचर्स भड़के, एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा, तत्काल रोक लगाने की मांग
  2. 2 रायपुर को बड़ी सौगात : इलेक्ट्रॉनिक रेल इंजन मेंटेनेंस होगा, नई गेज भी मिली, सीएम साय कल करेंगे उद्घाटन, दिखाएंगे 3 ट्रेनों को हरी झंडी
  3. 3 दर्दनाक : बेकाबू ट्रक ने एसयूवी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी, कार सवार चार लोग सेल्फी ले रहे थे, सभी की मौत
  4. 4 Video अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग : 3 अज्ञात शूटर्स के खिलाफ केस दर्ज, लारेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी, डिप्टी सीएम शिंदे बोले- मुंबई में किसी गैंग की दहशत बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu