पुतिन ने कुर्स्क का दौरा किया, मास्को ने पिछले माह यूक्रेनी सेना से मुक्त कराने का दावा किया था

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 21 May 2025 05:40 PM
पुतिन ने कुर्स्क का दौरा किया, मास्को ने पिछले माह यूक्रेनी सेना से मुक्त कराने का दावा किया था
ऑडियो सुनें

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उस कुर्स्क क्षेत्र का दौरा किया जिसे मास्को ने पिछले महीने यूक्रेनी सेना से मुक्त कराने का दावा किया था। क्रेमलिन ने बुधवार को बताया कि पुतिन ने मंगलवार को यूक्रेन से सटे कुर्स्क क्षेत्र का दौरा किया।

यूक्रेनी बलों ने अगस्त 2024 में कुर्स्क क्षेत्र में अचानक घुसपैठ की थी, जो लगभग ढाई साल से चल रहे युद्ध के दौरान कीव की बड़ी सफलता थी। यह पहली बार था जब द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसी ने रूसी क्षेत्र पर कब्जा किया था, जिससे क्रेमलिन को करारी र्शिमंदगी उठानी पड़ी थी।

साल 2023 के अंतिम दिनों से रूस को युद्धक्षेत्र में आमतौर पर बढ़त हासिल रही है, लेकिन कुर्स्क क्षेत्र अपवाद रहा है। यूक्रेन, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने कुर्स्क पर फिर से नियंत्रण पाने में रूस की मदद करने के लिए लगभग 12,000 सैनिक भेजे। वहीं, रूस ने 26 अप्रैल को दावा किया था कि उसके बलों ने यूक्रेनी सेना को खदेड़ दिया है। हालांकि, कीव ने इस दावे का खंडन किया।

पुतिन की अघोषित यात्रा यह दिखाने का प्रयास प्रतीत होती है कि भले ही अपने पड़ोसी पर रूस का आक्रमण हताहतों और उपकरणों के मामले में धीमा और महंगा रहा हो लेकिन संघर्ष पर रूस का नियंत्रण है। रूसी सरकारी मीडिया द्वारा प्रसारित वीडियो में दिखाया गया कि पुतिन ने कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र-2 का दौरा किया, जो अभी भी निर्माणाधीन है। उन्होंने बंद दरवाजों के पीछे चुंिनदा स्वयंसेवकों से मुलाकात की।

कई स्वयंसेवकों ने रूसी ध्वज और लैटिन अक्षर जेड और वी लिखे हुए कपड़े पहन रखे थे, जो यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के प्रतीक हैं। पुतिन ने स्वयंसेवकों के साथ चाय पीते हुए कहा, “इस कठिन परिस्थिति के दौरान आप इस क्षेत्र, इस इलाके और देश के लिए जो कुछ कर रहे हैं, वह जीवन भर आपके साथ रहेगा, क्योंकि शायद यह आपके जीवन का सबसे सार्थक कार्य होगा।”

यूक्रेन का कुर्स्क में अचानक प्रवेश तथा वहां अपनी जमीन पर कब्जा बनाए रखने की क्षमता, एक सैन्य उपलब्धि थी, जिसे गुप्त रूप से अंजाम दिया गया तथा इसने महीनों से मोर्चे से आ रही इन निराशाजनक खबरों का जवाब दिया था कि यूक्रेनी सेना को रूसी सेना द्वारा पीछे धकेला जा रहा है।

कीव की रणनीति का उद्देश्य यह दिखाना था कि वह युद्ध अभी हारा नहीं है। पुतिन ने कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनशटेन से मुलाकात में कहा कि विस्थापित परिवारों को मासिक सहायता राशि देने की योजना जारी रखने के विचार को क्रेमलिन समर्थन देता है।

पुतिन ने कहा कि वह इस क्षेत्र में एक संग्रहालय बनाने के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे, जिसमें खिनशटेन द्वारा र्विणत “हमारे रक्षकों की वीरता और क्षेत्र के निवासियों की वीरता” को दर्शाया जाएगा। इससे पहले प्रभावित निवासियों ने मुआवजे को लेकर संगठित प्रदर्शन करते हुए असंतोष व्यक्त किया था।

इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रात भर पूरे देश में उसके हवाई रक्षा तंत्र ने यूक्रेन द्वारा भेजे गए कुल 159 ड्रोन मार गिराए। इनमें ओरयोल क्षेत्र में 53 और ब्रायंस्क क्षेत्र में 51 ड्रोन शामिल थे। क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि यूक्रेन के उत्तरी सुमी क्षेत्र में रूसी ड्रोन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। कीव क्षेत्र में एक परिवार के चार सदस्य भी हमले में घायल हो गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital