आकाशीय बिजली गिरने से 100 से अधिक मवेशियों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 27 May 2025 04:40 PM
आकाशीय बिजली गिरने से 100 से अधिक मवेशियों की मौत
ऑडियो सुनें

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खानाबदोश परिवारों की 100 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधल उपखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात उस समय हुई, जब तेज गरज, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के बीच आकाशीय बिजली एक चरवाहे के शिविर पर गिर गई।

बुधल के तरगैन गांव के खानाबदोश परिवार हर साल की तरह इस बार भी अपने पशुओं के साथ बेहतर चारे की तलाश में पारंपरिक मौसमी पलायन के तहत ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर गए थे और ‘मर्ग टॉप’ के पास अस्थायी शिविर स्थापित किया था।

बुधल भेड़ पालन विभाग के अधिकारियों के एक दल ने आज सुबह घटनास्थल का दौरा किया तथा प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। प्रभावित परिवारों ने तत्काल मुआवजे और पुनर्वास सहायता की अपील की है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital