ओडिशा के बौध में सुरंग के पास मिट्टी धंसने की घटना रेलवे की ‘लापरवाही’ के कारण हुई: दास

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 27 May 2025 08:27 PM
ओडिशा के बौध में सुरंग के पास मिट्टी धंसने की घटना रेलवे की ‘लापरवाही’ के कारण हुई: दास
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. कांग्रेस की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बौध ज.लिे में खुर्दा-बलांगीर रेलवे परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग के ऊपर मिट्टी धंसने की घटना रेलवे की लापरवाही के कारण हुई है. यह घटना सोमवार दोपहर बौध जिले के हरभंगा खंड के अदेनीगढ़ इलाके में हुई. हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना निर्माण स्थल पर मिट्टी के भुरभुरी होने तथा लगातार बारिश के कारण हुई. दास के नेतृत्व में कांग्रेस की ओडिशा इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सुरंग स्थल का दौरा किया. कांग्रेस की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि यह घटना रेलवे की लापरवाही के कारण हुई क्योंकि उन्होंने इस परियोजना को बहुत ही हल्के में लिया.

उन्होंने कहा, “यह रेलवे की ओर से बड़ी गलती है. मैं इसके लिए रेल मंत्री और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार मानता हूं, जिन्हें मिट्टी की गुणवत्ता की जांच करनी थी.” कांग्रेस नेता ने कहा, “रेल मंत्री इसके लिए जिम्मेदार हैं, क्योंकि उनके मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद देश भर में ऐसी कई दुर्घटनाएं हुई हैं.” दास ने बताया कि सौभाग्यवश, जब यह दुर्घटना हुई तब वहां कोई काम नहीं कर रहा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu