ओडिशा: एसटीएफ ने 50 लाख रुपये मूल्य के हाथी के दो दांत जब्त किए

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 02 Jun 2025 01:20 PM
ओडिशा: एसटीएफ ने 50 लाख रुपये मूल्य के हाथी के दो दांत जब्त किए
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कुल 50 लाख रुपये मूल्य के हाथी के दो दांत जब्त किए हैं और वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

संदिग्ध की पहचान बौद्ध जिले के चरदा गांव निवासी प्रमोद परिदा के रूप में हुई है। बयान में कहा गया है कि उसे रविवार शाम करीब सात बजे बौद्ध जिले के तेलीबांधा चाक के पास हाथी के दांत के साथ गिरफ्तार किया गया।
बयान के अनुसार, एसटीएफ टीम ने बौद्ध जिले के वन अधिकारियों की मदद से बौद्ध-सोनपुर रोड (एनएच-57) पर तेलीबांधा चाक के पास छापेमारी की और परिदा को पकड़ लिया तथा हाथी दांत के टुकड़े जब्त कर लिए।

जब्त किए गए हाथी के दांत के टुकड़ों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों के साथ सहायक वन संरक्षक (एसीएफ), बौद्ध को सौंप दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital