‘मोदी के चरणों में गिर गए नीतीश’: राबडी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 26 Mar 2022 07:36 PM
ऑडियो सुनें

पटना. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ‘‘मजबूरी’’ की वजह से लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘पैरों पर गिर गए’’. राजद नेता राबड़ी देवी ने बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में यह टिप्पणी की . नीतीश शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थे.

भव्य समारोह के दौरान नीतीश के ‘‘बॉडी लैंग्वेज’’ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं. नीतीश के हाथ जोड़कर और कमर के बल झुककर प्रधानमंत्री का अभिवादन करते हुए उनकी तस्वीरों को विपक्ष ने एकमौके के रूप में लपक लिया है.
विपक्ष का तर्क है कि नीतीश की ‘‘बॉडी लैंग्वेज’’ भाजपा के सामने उनके ‘‘आत्म समर्पण’’ को दर्शाता है, क्योंकि अब बिहार विधानसभा में संख्यात्मक ताकत के मामले में भाजपा, जदयू पर हावी हो गई है.

राबड़ी देवी ने कटाक्ष किया, ‘‘प्रधानमंत्री के चरणों पर गिर गए, कुछ मजबूरी होगी’’. जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘‘इसे शिष्टाचार कहा जाता है. राबड़ी देवी इसका मतलब नहीं जानती होंगी, क्योंकि यह उनकी बहू की ‘‘दुर्गति’’ से स्पष्ट है.’’ कुशवाहा का इशारा राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या की ओर था, जिन्होंने अपने ससुराल वालों पर अपने पति से विवाद होने पर उसे अपने घर से निकाल देने का आरोप लगाया था .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news