चोटिल शुचि की जगह इंग्लैंड दौरे की भारतीय महिला टीम में राधा को मिली जगह

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 12 Jun 2025 03:33 PM
चोटिल शुचि की जगह इंग्लैंड दौरे की भारतीय महिला टीम में राधा को मिली जगह
ऑडियो सुनें

मुंबई: बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव को 28 जून से शुरू होने वाले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए बृहस्पतिवार को चोटिल शुचि उपाध्याय की जगह भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में बताया कि 20 वर्षीय वामहस्त स्पिनर शुचि को बायीं ंिपडली में चोट लगी है। शुचि ने पिछले महीने श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान वनडे में पदार्पण किया था।
 

बीसीसीआई ने कहा, ‘‘महिला चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम शुचि उपाध्याय की जगह राधा यादव को शामिल किया है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ शुचि को बायीं ंिपडली में चोट लगने के कारण दौरे से बाहर होना पड़ा। इस चोट का पता बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर आॅफ एक्सीलेंस (सीओई) में दौरा पूर्व शिविर के दौरान चला।’’  

महिला टीम का दौरा 28 जून को नॉंिटघम में टी-20 मैच से शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच एक जुलाई को ब्रिस्टल में होगा। तीसरा टी-20 मैच चार जुलाई को ओवल में, चौथा मैच नौ जुलाई को मैनचेस्टर में और पांचवां मैच 12 जुलाई को र्बिमंघम में होगा।

तीन वनडे मैच क्रमश? 16, 19 और 22 जुलाई को साउथम्प्टन, लॉर्ड्स और चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले जाएंगे।

भारत की टी20 टीम :
 
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्रेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।

भारत की वनडे टीम :

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्रेह राणा, श्री चरणी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital