थाईलैंड की राजधानी में गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 28 Jul 2025 03:18 PM
थाईलैंड की राजधानी में गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। ‘थाई पोस्ट’ समाचार पत्र के अनुसार, मृतकों में चार सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।

ओर टोर कोर मार्केट में हुई गोलीबारी में संदिग्ध की भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस हमले का मकसद क्या था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital