चीनी ई-कॉमर्स पोर्टल पर भगवान जगन्नाथ के चित्र वाले पायदान की बिक्री पर नाराजगी, माफी की मांग

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 31 Jul 2025 04:17 PM
चीनी ई-कॉमर्स पोर्टल पर भगवान जगन्नाथ के चित्र वाले पायदान की बिक्री पर नाराजगी, माफी की मांग
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब यह बात सामने आई कि चीनी ई-कॉमर्स मंच ‘अलीएक्सप्रेस’ भगवान जगन्नाथ के चित्र वाले पायदान बेच रहा है। राज्य की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने भगवान जगन्नाथ के चित्र को पायदान पर छापने और उत्पाद बेचने के कृत्य को ‘‘आपत्तिजनक’’ बताते हुए इसकी आलोचना की और कंपनी से माफी मांगने को कहा।

परिदा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाप्रभु जगन्नाथ प्रत्येक ओडिया की आत्मा और भावनाओं से गहराई से जुड़े हैं। मैं चीनी ई-कॉमर्स मंच ‘अलीएक्सप्रेस’ द्वारा महाप्रभु जगन्नाथ की छवि वाले पायदान बेचने की कड़ी ंिनदा करती हूं। कंपनी को तुरंत इस उत्पाद की बिक्री रोकनी चाहिए और इस आपत्तिजनक कृत्य के लिए भक्तों से माफी मांगनी चाहिए।’’

वहीं, ओडिशा की कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस की ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट के जवाब में, ‘अलीएक्सप्रेस’ ने कहा कि यह उत्पाद हटा दिया गया है। फिरदौस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘अलीएक्सप्रेस पर भगवान जगन्नाथ की पवित्र छवि वाले पायदान बेचने के ईशंिनदापूर्ण कृत्य की कड़ी भर्त्सना करती हूं।

यह लाखों भक्तों का घोर अपमान है और सांस्कृतिक एवं धार्मिक भावनाओं पर गंभीर हमला है। इस उत्पाद को बिक्री से हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जानी चाहिए।’’ प्रख्यात रेत कलाकार और पद्मश्री सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने भी इस कृत्य की ंिनदा की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital