सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 31 Jul 2025 04:19 PM
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म…
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: हरियाणा के पानीपत की 16 साल की एक लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद युवक ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पीड़िता के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने लड़की से सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ के जरिये दोस्ती की और फिर वह उससे मिलने पानीपत आया।

चांदनी बाग के थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया, ‘‘उसने लड़की को स्कूल के बाहर से वाहन में बैठाया और उसे सहारनपुर के एक होटल में ले गया, जहां आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।’’ पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने लड़की को वापस पानीपत छोड़ दिया।

प्रभारी ने बताया कि लड़की ने अपने परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital