ग्रेटर नोएडा में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जल्द डेवलपर का चयन करेगी

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 09 Aug 2025 02:46 PM
ग्रेटर नोएडा में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जल्द डेवलपर का चयन करेगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ग्रेटर नोएडा में 174 एकड़ में फैले मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना के लिए जल्द ही डेवलपर का चयन करेगी। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने हाल ही में इस परियोजना के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। इसका मकसद 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आर्किषत करना, कम से कम 5,000 नौकरियां पैदा करना और माल ढुलाई में तेजी लाना है।

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, सुपर हैंडलर्स और एम्पेजार लॉजिस्टिक्स ने अपनी बोलियां सौंप दी हैं। एक उच्चस्तरीय समिति उनके प्रस्तावों पर विचार करेगी और उसके बाद निर्णय लेगी। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात संवर्धन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा, ”ग्रेटर नोएडा में एक मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने के लिए तीन कंपनियों ने अपनी बोलियां दी हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति जल्द ही प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगी और उसके अनुसार निर्णय लेगी।”

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का मकसद उत्तर प्रदेश को देश में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना है और इस दिशा में सरकार निवेशक-अनुकूल नीतियां बना रही है। उन्होंन कहा, ”ग्रेटर नोएडा में एक मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क का विकास इसी दिशा में एक प्रयास है। जेवर हवाई अड्डे के निकट होने के कारण, यह मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और रोजगार के हजारों अवसर तैयार करेगा। ”

प्रस्तावित लॉजिस्टिक्स पार्क नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट होगा और पूर्वी तथा पश्चिमी सर्मिपत माल ढुलाई गलियारों तक आसान पहुंच प्रदान करेगा। यह कॉनकॉर द्वारा संचालित स्थलीय बंदरगाह के भी निकट है, जो कंटेनर भंडारण और प्रसंस्करण का काम संभालता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital