देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सड़क पर गुटखा थूकने को लेकर ढाबा संचालक की हत्या

इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सड़क पर गुटखा थूकने के विवाद में 25 वर्षीय ढाबा संचालक की सरेराह हत्या के आरोप में सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र ंिसह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शहर में एक ढाबा संचालित करने वाले लेखराज (25) की रविवार और सोमवार की दरमियानी रात विजय नगर क्षेत्र में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए थे।

उन्होंने बताया कि गश्त कर रही पुलिस इस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में मिले सुरागों के आधार पर राज अहिरवार (19), पवन रजक (20) और जगदीश सिसोदिया (33) को गिरफ्तार किया।

ंिसह ने बताया, ‘‘मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों में से एक व्यक्ति ने उस वक्त सड़क पर गुटखा थूक दिया था, जब ढाबा बंद करके घर जा रहा लेखराज अपने दो साथियों के संग वहां से गुजर रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।’’

उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान आरोपियों ने लेखराज पर चाकू से हमला किया और ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किए गए हैं तथा ढाबा संचालक के हत्याकांड की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button