महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के पास मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Aug 2025 07:20 PM
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के पास मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर
ऑडियो सुनें

गडचिरोली. पूर्वी महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में बुधवार को एक मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों सहित कम से कम चार नक्सली मारे गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. पुलिस के एक बयान में कहा गया कि यह घटना गडचिरोली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुई.

बयान में कहा गया है कि पुलिस को 25 अगस्त को गट्टा दलम, कंपनी नंबर 10 और गडचिरोली डिवीजन के अन्य माओवादी इकाइयों के कोपरशी वन क्षेत्र में मौजूद होने के बारे में विश्वसनीय सूचना मिली थी. बयान में कहा गया है कि गडचिरोली पुलिस के नक्सल-रोधी कमांडो बल सी-60 की 19 इकाइयां और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की त्वरित कार्रवाई टीम की दो इकाइयां क्षेत्र में भेजी गईं.

बयान में कहा गया है कि पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओरातिजंस एम. रमेश के नेतृत्व में टीम बुधवार सुबह जंगल में पहुंची. बयान में कहा गया है कि जब टीम तलाशी अभियान चला रही थी, तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. बयान के अनुसार सुरक्षार्किमयों ने जवाबी कार्रवाई की और लगभग आठ घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद, तीन महिला और एक पुरुष के शव के साथ ही एक एसएलआर राइफल, दो इंसास राइफल और एक .303 राइफल बरामद की गई. बयान में कहा गया है कि इलाके में बाकी नक्सलियों की तलाश के लिए अभियान जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu