आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव की मतगणना रविवार सुबह से होगी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 25 Jun 2022 06:09 PM
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव की मतगणना रविवार सुबह से होगी
ऑडियो सुनें

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मतदान के बाद अब रविवार को मतगणना होगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना रविवार को आठ बजे से शुरू होगी.” आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए 23 जून को क्रमश:49.43 फीसदी और 41.39 फीसदी मतदान हुआ था. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के इस्तीफे के बाद रामपुर सीट रिक्त हुई है. इस सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में 63.19 प्रतिशत मतदान हुआ था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news