त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उपचुनाव में जीत हासिल की

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 26 Jun 2022 12:45 PM
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उपचुनाव में जीत हासिल की
ऑडियो सुनें

अगरतला. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार माणिक साहा ने टाउन बारदोवली सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को 6,104 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी.साहा को 17,181 मत मिले, जो क्षेत्र में पड़े कुल वोटों का 51.63 प्रतिशत है.वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 11,077 वोट हासिल हुए, जो कुल वोटों का 33.29 प्रतिशत है.

वाम मोर्चे की तरफ से फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार रघुनाथ सरकार तीसरे स्थान पर रहे. उन्होंने 3,376 (10.15 फीसदी) वोट हासिल किए.तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्लब देब के अचानक इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा सांसद माणिक साहा को पिछले महीने राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था. मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें यह उपचुनाव जीतना था.नियमानुसार विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद अब वह सांसद पद से इस्तीफा दे देंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news