मरवाही दौरे पर आज मुख्यमंत्री साय, विधायक प्रणव मरपच्ची के घर करेंगे शोक संवेदना

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 23 Oct 2025 01:10 PM
मरवाही दौरे पर आज मुख्यमंत्री साय, विधायक प्रणव मरपच्ची के घर करेंगे शोक संवेदना
ऑडियो सुनें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले के मरवाही के दौरे पर रहेंगे। वे मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके गृहग्राम ऐठी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और करीब 2 बजे मरवाही के ऐठी गांव पहुंचेंगे। वहां वे लगभग 50 मिनट तक रुककर विधायक प्रणव मरपच्ची व उनके परिजनों से भेंट करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:55 बजे रायपुर के लिए वापसी करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मरवाही प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ऐठी गांव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही गांव में मौजूद हैं और दौरे की तैयारियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital