बलिया में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Jun 2022 03:35 PM
बलिया में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक आर. के. नय्यर ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बैरिया पुलिस थाने के तहत आने वाले रामपुर कोडरहा गांव में संतोष (27), विष्णुपुर गांव में राम भवन शाह (47), सिकंदरपुर पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव में रमेश ंिसह (40) और नागरा पुलिस थाना के तहत आने वाले अतरौल करमौता गांव में बब्बन राजभर (60) की मृत्यु हो गई।

बिजली गिरने की यह घटना मंगलवार शाम और बुधवार सुबह हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav