अदाणी एयरपोर्ट, एआईओएनओएस व्यक्तिगत यात्री अनुभव के लिए एआई-संचालित प्रणाली करेंगे लागू

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 30 Oct 2025 02:02 PM
अदाणी एयरपोर्ट, एआईओएनओएस व्यक्तिगत यात्री अनुभव के लिए एआई-संचालित प्रणाली करेंगे लागू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने हवाई अड्डों पर व्यक्तिगत यात्री अनुभव प्रदान करने के लिए कृत्रिम मेधा-संचालित प्रणाली को लागू करने के वास्ते एआईओएनओएस के साथ सहयोग किया है। इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज का हिस्सा एआईओएनओएस यात्रियों को एक सुसंगत अनुभव और व्यक्तिगत बहुभाषी सहायता प्रदान करेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में दोनों कंपनियों ने एक समझौते पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ एआई-संचालित समाधान चौबिसों घंटे ‘इंटेलिजेंस कंसीयज’ के रूप में कार्य करेगा। इससे यात्रियों को उड़ान सेवा, द्वार, सामान की स्थिति, दिशा-निर्देश और हवाई अड्डे की सेवाओं तक कई भाषाओं में जानकारी मिलेगी।’’

‘इंटेलिजेंस कंसीयज’ एक ऐसी सेवा है जो कृत्रिम मेधा और डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि का उपयोग करके व्यक्तिगत एवं कुशल सेवाएं प्रदान करती है। ये सेवाएं अंग्रेजी, ंिहदी और अन्य भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएंगी। अदाणी एयरपोर्ट होंिल्डग्स लिमिटेड (एएएचएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण बंसल ने कहा कि नई एआई प्रणाली यात्री अनुभव को बदल देगी। एएएचएल सात हवाई अड्डों का संचालन करती है और जल्द ही नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन शुरू करेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital