‘वोट चोरी’ के बाद ‘उम्मीदवार चोरी’ में लिप्त है भाजपा : नवीन पटनायक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Nov 2025 09:24 PM
‘वोट चोरी’ के बाद ‘उम्मीदवार चोरी’ में लिप्त है भाजपा : नवीन पटनायक
ऑडियो सुनें

नुआपाड़ा. बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने राज्य में सत्तारू­ढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सोमवार को ”विश्वासघात” का आरोप लगाया और कहा कि आगामी नुआपाड़ा उपचुनाव के सिलसिले में वह अब ”उम्मीदवार चोरी” में लिप्त है.
बीमारी से उबरने के बाद पहली जनसभा को संबोधित करते हुए पटनायक ने नुआपाड़ा के कोम्ना प्रखंड में बीजद उम्मीदवार स्नेहिनी छुरिया के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया.

पटनायक ने आरोप लगाया, “आप सभी जानते हैं कि बीजद के साथ विश्वासघात हुआ है. जो लोग पहले ‘वोट चोरी’ में लिप्त थे और सरकार बना चुके हैं, उन्होंने अब ‘उम्मीदवार चोरी’ शुरू कर दी है.” बीजद प्रमुख पटनायक का इशारा परोक्ष तौर पर बीजद के दिवंगत विधायक राजेंद्र ढोलकिया के बेटे जय ढोलकिया की ओर था, जो उपचुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे और अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. राजेंद्र ढोलकिया के आठ सितंबर को निधन के बाद यह उपचुनाव कराना पड़ा जरूरी हो गया. इस सीट के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा.

“वोट चोरी और उम्मीदवार चोरी” में शामिल लोगों को करारा जवाब देने का आग्रह करते पटनायक ने मतदाताओं से मतदान के दिन शंख (बीजद का चुनाव चिह्न) दबाने की अपील की. पटनायक ने अपने 10 मिनट के भाषण के दौरान ओडिशा में भाजपा सरकार के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया, “पिछले 16 महीनों में भाजपा सरकार ने विकास पर नहीं, बल्कि सिफ.र् प्रचार पर ध्यान केंद्रित किया है. वे प्रचार में तो ‘हीरो’ हैं, लेकिन काम में ‘जीरो’ हैं. पूरे राज्य में विकास गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गई हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu