बेरोजगारी चरम पर, प्रधानमंत्री नए-नए भाषणों के ‘आविष्कार’ में लगे रहते हैं: कांग्रेस

ट्रंप के ताजा बयान को लेकर कांग्रेस का कटाक्ष: 'ऑपरेशन सिन्दूर' रुकवाने का दावा 58 बार किया गया

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि देश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समस्या को सुलझाने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए भाषणों के आविष्कार में लगे रहते हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी’ (सीएमआईई) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच चुकी है.

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”पिछले 11 वर्षों के कुशासन में सभी वर्गों पर चौतरफा मार पड़ी है. छात्र, युवा, किसान, मज़दूर, कामगार, दुकानदार, कर्मचारी, व्यापारी-एक भी वर्ग इस सरकार से खुश नहीं है. महंगाई आसमान छू रही है, रुपये की क.ीमत लगातार गिर रही है और अमीर-गरीब के बीच का अंतर ब­ढ़ता ही जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन दूभर हो गया है.” उन्होंने कहा कि ब­ढ़ती बेरोजगारी बेहद चिंता का विषय बन गई है.

कांग्रेस नेता ने कहा, ” सीएमआईई की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक. अक्टूबर 2025 में देश की बेरोजगारी दर ब­ढ़कर 7.5 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो बीते छह महीनों में सबसे ऊंचा स्तर है. निर्माण और आईटी-बैंकिंग समेत कई सेक्टर में लाखों लोगों की नौकरियां चली गई हैं. निर्माण उद्योग में 90 लाख से ज़्यादा लोगों ने काम खोया है, जबकि वेतनभोगी नौकरियों की संख्या 25 लाख कम हो गई है.” रमेश ने दावा किया कि पिछले 11 वर्ष में हर बार ऐसे ही डरावने आंकड़े सामने आए हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को मानो देश के युवाओं से कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री हमेशा चुनावी मोड में रहकर, बेरोजगारी की समस्या को सुलझाने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए भाषणों के आविष्कार में लगे रहते हैं.

ट्रंप के ताजा बयान को लेकर कांग्रेस का कटाक्ष: ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ रुकवाने का दावा 58 बार किया गया

कांग्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजा टिप्पणी का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कटाक्ष किया कि 58 बार यह दावा किया जा चुका है कि व्यापार और ‘टैरिफ’ (शुल्क) की धमकी देकर ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ रुकवाया गया. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्रंप द्वारा अमेरिकी शहर मियामी में दिए ताजा बयान का उल्लेख किया.

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”वाशिंगटन डीसी, रियाद, दोहा, लंदन, द हेग, शर्म-अल-शेख, तोक्यो, अमेरिकी राष्ट्रपति का ‘एयर फ.ोर्स वन’ विमान और अब मियामी, इन सब में क्या समानता है? ये सभी स्थान ऐसे हैं जहां राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि उन्होंने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ रुकवाने के लिए व्यापार और टैरिफ का (दांव) इस्तेमाल किया.” उन्होंने कहा, ”दस मई की शाम को ऑपरेशन सिन्दूर की समाप्ति की पहली घोषणा वाशिंगटन डीसी से किए जाने के बाद यह दावा 58 बार किया चुका है.”

‘प्रधानमंत्री का झूठ सबसे मजबूत’, सीमांचल और भागलपुर की जनता वोट से जवाब देगी: कांग्रेस

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार के भागलपुर में जनसभा से पहले उन पर झूठे चुनावी वादे करने का आरोप लगाया और दावा किया कि इस बार भागलपुर और सीमांचल की जनता वोट के माध्यम से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को इसका जवाब देगी.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि ”प्रधानमंत्री का झूठा सबसे मजबूत है.” रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”प्रधानमंत्री का झूठ सबसे मज़बूत!! आज प्रधानमंत्री भागलपुर और सीमांचल में आ रहे हैं. इस अवसर पर हम उनके कुछ पिछले झूठे वादे याद दिलाना चाहते हैं और उनसे कुछ सीधा सवाल है.” उन्होंने कहा, ”2015 में प्रधानमंत्री ने कहा था कि भागलपुर में 500 एकड़ में 500 करोड़ से विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाऊंगा. 10 साल बाद, एक ईंट तक नहीं रखी गई.” कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या विक्रमशिला भी सवा लाख करोड़ वाले पैकेज के साथ हवा में उड़ गया? रमेश ने कहा, ”2014 में प्रधानमंत्री ने मोतिहारी चीनी मिल के बारे में भरोसे से कहा था -अगली बार आऊंगा तो इसी मिल की चीनी से बनी चाय पियूंगा. 11 साल बीत गए. अभी भी लोग चाय पीने का इंतजार कर रहे हैं.”

उन्होंने प्रश्न किया कि प्रधानमंत्री ने मोतिहारी के लोगों से इतना बड़ा झूठ क्यों बोला था? कांग्रेस नेता ने कहा, ”2020 में दरभंगा एम्स के लिए 1,264 करोड़ रुपये का वादा किया गया. आज तक न भवन बना, न अस्पताल शुरू हुआ. और इस बीच 2023 में प्रधानमंत्री ने दरभंगा एम्स को चालू होने का दावा भी कर दिया.” उन्होंने सवाल किया कि क्या दरभंगा एम्स घोषणा-पत्र से बाहर निकलकर कभी हकीकत बनेगा? कांग्रेस महासचिव ने यह दावा भी किया कि सीमांचल में गरीबी और बदहाली अपने चरम पर है.

रमेश ने आरोप लगाया, ”20 साल की भाजपा-जद (यू) सरकार में सीमांचल की सिर्फ अनदेखी हुई है, नतीजा यहां की लगभग आधी आबादी भयंकर गरीबी की चपेट में है.” उन्होंने प्रश्न किया कि ‘डबल इंजन’ की सरकार में सीमांचल की उपेक्षा क्यों हुई और इस इलाके को इतना बदहाल क्यों छोड़ दिया गया? कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि ”ट्रबल इंजन” की सरकार में इस पूरे क्षेत्र को विकास से दूर रखा गया. रमेश ने कहा, ”इस बार सीमांचल और भागलपुर की जनता अपने वोट की चोट से राजग को हराकर इस उपेक्षा का जवाब देगी.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button