बैडमिंटन टूर्नामेंट: जापान ओपन में लक्ष्य, प्रणय की निगाहें लय हासिल करने पर

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 10 Nov 2025 02:03 PM
बैडमिंटन टूर्नामेंट: जापान ओपन में लक्ष्य, प्रणय की निगाहें लय हासिल करने पर
ऑडियो सुनें

कुमामोटो: भारतीय शटलर एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन मंगलवार से यहां शुरू हो रहे 475,000 डॉलर इनामी कुमामोटो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी लय फिर से हासिल करने की कोशिश करेंगे। लक्ष्य मौजूदा सत्र में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्हें यहां सातवीं वरीयता दी गई है। अल्मोड़ा के इस 24 वर्षीय खिलाड़ी को पहले दौर में जापान के कोकी वतनबे की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

विश्व चैंपियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता प्रणय को ओलंपिक से पहले चिकनगुनिया होने के बाद से संघर्ष करना पड़ रहा है। वह एक महीने से ज्यादा समय के ब्रेक के बाद वापसी करेंगे। वह मलेशिया के जुन हाओ लियोंग के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे।
अमेरिकी ओपन विजेता आयुष शेट्टी पहले दौर में थाईलैंड के शीर्ष वरीयता प्राप्त कुनलावुत विटिडसार्न से भिड़ेंगे।

मकाऊ ओपन सुपर 300 के सेमीफाइनलिस्ट थारुण मन्नेपल्ली का मुकाबला कोरिया के जियोन ‘ोक जिन से होगा, जबकि किरण जॉर्ज का मुकाबला क्वालीफायर से होगा। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रूथविका शिवानी गादे का मुकाबला प्रेस्ली स्मिथ और जेनी गाई की अमेरिकी जोड़ी से होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital