जम्मू कश्मीर में पहले कभी इतनी अच्छी स्थिति नहीं रही : उपराज्यपाल सिन्हा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Nov 2025 08:27 PM
जम्मू कश्मीर में पहले कभी इतनी अच्छी स्थिति नहीं रही : उपराज्यपाल सिन्हा
ऑडियो सुनें

जम्मू. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर की पहले कभी इतनी अच्छी स्थिति नहीं रही जैसी 2019 से है और उन्होंने कहा कि समाज से आतंकवादी तत्वों को अलग-थलग करना चाहिए. राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में जम्मू में आयोजित पहले चरण के कार्यक्रम के समापन समारोह में सिन्हा ने कहा, ”जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था 2021 से प्रभावशाली गति से ब­ढ़ी है और 2019 के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में बुनियादी ढांचे में तेजी से विकास हुआ है.” उपराज्यपाल ने कहा, ”हमने साहसिक निर्णय लिए हैं, जिससे जम्मू कश्मीर का भविष्य उज्जवल होगा और हमारे लोगों के लिए और अधिक समृद्धि सुनिश्चित होगी.” उन्होंने कहा, ”जम्मू कश्मीर में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे कार्यक्रमों में नागरिकों की व्यापक भागीदारी इस बात का संकेत है कि केंद्र शासित प्रदेश अपने अतीत को पीछे छोड़कर उज्ज्वल भविष्य की ओर ब­ढ़ रहा है. हालांकि, यह परिवर्तन कुछ लोगों को बहुत पीड़ा दे रहा है.

उन्होंने कहा, ”समाज में अब भी कुछ ऐसे तत्व छिपे हुए हैं जो हमारे युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हाल के दिनों में ऐसे कई मामलों के बारे में हमें जानकारी मिली है.” उपराज्यपाल ने कहा, ”हमें ऐसे तत्वों को समाज से उखाड़ फेंकना होगा. हमें आतंकवादी तत्वों को अलग-थलग करना होगा. समाज के एकजुटता के साथ ब­ढ़ते कदम आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगे.” कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक छात्रों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu