भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अच्छी खबर तभी मिलेगी जब यह उचित और संतुलित होगा : गोयल

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 18 Nov 2025 03:00 PM
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अच्छी खबर तभी मिलेगी जब यह उचित और संतुलित होगा : गोयल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर आप तभी अच्छी खबर सुनेंगे जब यह समझौता उचित, समानता वाला और संतुलित होगा। गोयल ने कहा कि भारत समझौते में किसानों और मछुआरों के हितों को ध्यान में रखेगा।

उन्होंने इंडो-अमेरिकन चैंबर आॅफ कॉमर्स द्वारा आयोजित भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन में कहा कि व्यापार समझौते के लिए बातचीत एक प्रक्रिया है और एक राष्ट्र के रूप में भारत को किसानों, मछुआरों और लघु उद्योगों के हितों को देखना होगा।
गोयल ने कहा, ‘‘जब समझौता उचित, समानता वाला और संतुलित हो जाएगा, तो आपको अच्छी खबर सुनने को मिल जाएगी।” भारत और अमेरिका मार्च से प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। अब तक छह दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital